मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर स्थित लोक आयोग में लगी आग,पत्रकारों से बदसलूकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक आयोग में गुरुवार दोपहर बाद

आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही तत्काल आयोग के कार्यालय को खाली

करा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम

पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। लोक आयोग का दफ्तर नगर निगम

के पास स्थित है। यह मामला कोतवाली थाना इलाके का है। इस आग की घटना के

चलते कई दस्तावेज जल गए। आग किस वजह से लगी इसका अब तक पता नहीं लग सका है।

लोक

आयोग दफ्तर में आग लगने के बाद घटना कवर करने गए मीडिया कर्मियों से

बदसलूकी की गई।अधिकारियों ने झूमाझटकी करते हुए पत्रकारों को कवरेज करने से

रोका और बाहर कर दिया। जब पत्रकारों ने इसका विरोध किया तो अधिकारियों ने

उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी और झूमाझटकी भी की। घटना के बाद से पत्रकारों

में भारी आक्रोश है, बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्रित हो गए। इस घटना के बाद

से राजधानी के पत्रकारों में काफी आक्रोश है।

पत्रकारों ने

अपने साथ हुई बदसलूकी का जब विरोध किया तो लोक आयोग में आयुक्त टीपी शर्मा

ने पत्रकारों से बदसलूकी की बात स्वीकार करते हुए माफ़ी मांगी। इसके अलावा

उन्होंने बदसलूकी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का

आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा,

वो पत्रकारों से माफी भी मांगेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें