मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस सख्त : एक ही दिन में 37 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ में ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस सख्त : एक ही दिन में 37 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

रायगढ़। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 14 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थानाक्षेत्रों में कुल 37 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इनमें कोतरारोड पुलिस ने सर्वाधिक 7 वाहन चालकों को पकड़ा है। सभी के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।विदित हो कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर 6 माह तक की कैद या 10,000 तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं, जबकि दूसरी बार अपराध करने पर सजा और जुर्माने में वृद्धि का प्रावधान है।डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि, आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए पुलिस द्वारा शहर और तहसील स्तर पर प्रतिदिन जांच अभियान जारी रहेगा। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा तेज रफ्तार, मॉडिफाई साइलेंसर और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखने और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें