मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर निगम की सख्त कार्रवाई: हॉस्पिटल समेत होटल और टाल मिल पर लगा जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ में स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर निगम की सख्त कार्रवाई: हॉस्पिटल समेत होटल और टाल मिल पर लगा जुर्माना

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ ने शहर में स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान आज शनिवार को कान्हा हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल वेस्ट को निर्धारित नियमों के अनुसार न निपटाकर विभिन्न स्थानों पर खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया।निगम की टीम द्वारा मौके पर जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इस पर अस्पताल प्रबंधन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकना संक्रमण फैलने और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।सड़क पर बाधा डालने वालों पर भी कार्रवाईइसी अभियान के तहत शहर में सार्वजनिक मार्गों पर बाधा उत्पन्न करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।सावित्री नगर रोड पर शंकर टिंबर (टाल मिल) द्वारा सड़क पर लकड़ियां रखकर आवागमन बाधित किया गया, जिस पर संचालक पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।वहीं रेलवे स्टेशन रोड स्थित दिलबहार होटल द्वारा सड़क पर गिट्टी, बालू और निर्माण सामग्री फैलाकर रास्ता अवरुद्ध किया गया, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर होटल संचालक पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।नगर निगम की सख्त चेतावनीनगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी व्यवसायियों, अस्पताल संचालकों और संस्थानों से अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि मेडिकल वेस्ट, निर्माण सामग्री या किसी भी प्रकार का कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न डाला जाए तथा सड़क पर अवरोध उत्पन्न करने से बचा जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें