केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 1.25 लाख का जुर्माना

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 1.25 लाख का जुर्माना
रांची: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर झारखंड हाई कोर्ट ने 1.25 लाख का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना याचिका में बिना त्रुटि दूर किए हाइकोर्ट में इस मामले को सुनवाई के लिए मेंशन करने को लेकर लगाया गया है। कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा 11 अप्रैल 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान पाया कि याचिका में त्रुटि अब तक दूर नहीं की गई है। इसके बाद भी मामले को कोर्ट में सुनवाई के लिए मेंशन किया गया, बाद में मामले की सुनवाई भी हाइकोर्ट में हुई थी। कोर्ट ने याचिका में त्रुटि दूर किए बिना इस याचिका को कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए मेंशन करने को गंभीरता से लेते हुए अर्जुन मुंडा पर 125000 रुपए का जुर्माना लगाया।





