जदयू के 16 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय ! -सीवान से कविता सिंह का पत्ता साफ

जदयू के 16 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम तय !
-सीवान से कविता सिंह का पत्ता साफ
-भागलपुर से अजय कुमार मंडल को मिला टिकट
पटना।लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। ऐसे में जदयू, बीजेपी, लोजपा(रा), हम और रालोमो अपने अपने उम्मीदवारों को फाइनल करने में जुटी हुई है। वहीं सूत्रों की मानें तो जदयू इन लोगों को अपना उम्मीदवार बना सकती है। इस बार जदयू से जीते हुए कई उम्मीदवारों का पत्ता साफ होते नजर आ रहा है। सीवान सीट की बात करें तो यहां से कविता सिंह का पत्ता साफ हो गया है। उनके जगह जदयू जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी विजय लक्ष्मी को सीट देने वाली है। दरअसल, जदयू के खाते में 16 सीटें आई है। जदयू वाल्मीकि नगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानबाद और शिवहर में अपने उम्मीदवार को उतारेगी। वहीं इन सीटों को लेकर इन उम्मीदवारों की चर्चा हो रही है। इन सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार जदयू ने इस बार सीवान सीट पर बड़ा फेर बदल किया है। सीवान के मौजूदा सांसद कविता सिंह का पत्ता साफ हो गया है। कविता सिंह की जगह जदयू इस सीट पर विजयलक्ष्मी को उतारेगी। विजयलक्ष्मी जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा की पत्नी हैं। वहीं शिवहार में भी जदयू ने बड़ा बदलाव किया है। यहां से बाहुवली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद चुनाव लड़ेंगी। वहीं गोपालगंज से डॉ, अलोक कुमार सुमन जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी एक बार फिर जदयू के उम्मीदवार होंगे। वहीं भागलपुर की बात करें तो यहां पर जदयू एक बार फिर अजय कुमार मंडल को टिकट दे रही है। बता दें कि, भागलपुर की सीट पर गोपालपुर के विधायक गोपालमंडल दावा ठोकते आएं है। गोपालमंडल कहते थे कि टिकट हमारे जेब में रहता है, सब बात हो गया है। वहीं जदयू ने उनका ही टिकट काट दिया है। और एक बार फिर अजय कुमार मंडल पर विश्वास जताया है। वहीं बांका से गिरधारी यादव, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, मधेपुरा से दिनेशचंद्र यादव, मुंगेर से ललन सिंह, सीएम के गृह जिला नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, सुपौल से दिलेश्वर कामत, वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार तो वहीं किशनगंज से मास्टर मुजाहिद जदयू के टिकट से मैदान में उतरेंगे। बता दें कि सीएम नीतीश ने अधिकत्तर सीटों पर अपने पूराने उम्मीदवारों पर ही भरोसा दिखाया है।





