मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

लोहरदगा लोकसभा सीट से समीर उरांव व चमरा लिंडा और पलामू से विष्णु दयाल राम ,ममता भुइंया समेत कुल 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
लोहरदगा लोकसभा सीट से समीर उरांव व चमरा लिंडा और पलामू से विष्णु दयाल राम ,ममता भुइंया समेत कुल 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लोहरदगा लोकसभा सीट से समीर उरांव व चमरा लिंडा और पलामू से विष्णु दयाल राम ,ममता भुइंया समेत कुल 6 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

रांची: लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ,झामुमो के विधायक चमरा लिंडा (निर्दलीय) पलामू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम ,राजद से ममता भुइयां ,एयूसीआई (सी) से महेन्द्र बैठा एवं भागीदारी पी से सत्येन्द्र कुमार पासवान ने बुधवार को अपना नामांकन किया है। लोहरदगा भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने बुधवार को शक्ति प्रदर्शन के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मौके पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल,नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी,सांसद सुदर्शन भगत सहित अन्य नेता मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद समीर उरांव ने कहा कि उन्हें सभी का समर्थन प्राप्त हो रहा है। निश्चित रुप से इस बार भी लोहरदगा में बीजेपी की ही जीत होगी। वहीं समीर उरांव के नामांकन सह जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो निश्चित ही आपके राज्य झारखंड का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को तीसरी बार देश की सेवा का दायित्व सौंपने का महापर्व लोकसभा चुनाव है। मुझे विश्वास है कि झारखंड की जनता इस बार भी लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव को जीत दिलाकर लोकसभा भेजने का कार्य करेगी। वहीं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन में दरार पड़ गई है। झामुमो के वरिष्ठ नेता सह बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में पर्चा दाखिल किया है। चमरा लिंडा ने कहा कि जल ,जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्हें आगे आना पड़ा। उन्होंने कहा कि आदिवासी मूलवासियों को अधिकार दिलाने के लिए इस तरह का उन्होंने कदम उठाया है। सरना कोड सहित अन्य मामले हैं जो लोकसभा से ही पारित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र की जनता इसबार उन्हें अवश्य जीत कर भेजेगी ताकि उनकी जमीनी समस्या का समाधान हो सके। इधर पलामू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,विधायक आलोक चौरसिया,राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। नामांकन के बाद भाजपा की ओर से पलामू के शिवाजी मैदान में आयोजित जनसभा को बाबूलाल मरांडी और जनरल वीके सिंह ने संबोधित किया। वहीं इंडिया ब्लॉक की प्रत्याशी ममता भुइंया ने भी अपना नामांकन किया। ममता भुइंया को नामांकन करने में करीब ढाई घंटे का वक्त लगा। नामांकन के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि 10 वर्षों तक सांसद का कार्यकाल रहा है, लेकिन सांसद ने ऐसा कुछ कार्य नहीं किया है। झूठा शासन और झूठे राशन की सरकार है, गांव के गरीब आज भी परेशान हैं। ममता भुइंया के नामांकन के बाद इंडिया ब्लॉक का जनसभा पलामू के मेदिनीनगर के हाउसिंग कॉलोनी के मैदान में आयोजित हुआ। इस जनसभा में कांग्रेस, राजद, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आप पार्टी के नेता शामिल हुए। जनसभा को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, बिहार के विधायक बीरेंद्र सिंह, गौतम सागर राणा, कांग्रेस नेता अनंत प्रताप देव, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा उर्फ गुड्डू सिन्हा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें