मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : जर्मनी ने जीत से किया आगाज, चिली को 3-0 से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

13 जनवरी एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का शनिवार को

रांची में आगाज हो गया। मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा

एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहला मुकाबला जर्मनी और चिली के बीच खेला

गया।

पहले मुकाबले में जर्मनी ने टिकट टू ओलंपिक की शुरुआत चिली को

3-0 से हराकर की। जर्मनी ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रमक खेल दिखाते हुए

पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बनायी। एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक

क्वालीफायर का पहला गोल 7वें मिनट में सेलिन ओरुज ने किया। जर्मनी को मिले

दूसरे पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर मुकाबले में 1-0 की बढ़त

बनायी।

दूसरा गोल 10वें मिनट में जेत्ते फ़्लेस्कुटज ने शानदार

फील्ड गोलकर लीड को 2-0 किया। पहले हाफ में 2-0 की लीड के बाद दूसरे हाफ

में तीसरा गोल कर जर्मनी पर दबाव बढ़ा दिया। 38वें मिनट में लिसा नोल्टे ने

फील्ड गोल किया। मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच सोनजा जिम्मेरमैन को मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें