मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स: न्यूजीलैंड ने इटली को 3-0 से दी मात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

13 जनवरी एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स के तीसरे मैच में

शनिवार को न्यूजीलैंड ने इटली को 3-0 से पराजित कर दिया। मोरहाबादी स्थित

मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये इस

मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए पहले ही क्वार्टर के सातवें मिनट में डेविज

फ्रांसिज ने एक गोल दागा और टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर

में भी उसने एक गोल दागा और अंतर को 3-0 कर दिया। डेविज को उसके शानदार खेल

के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

एफआईएच हॉकी ओलंपिक

क्वालीफायर्स के इस मुकाबले में एक खास उपलब्धि न्यूज़ीलैंड टीम की खिलाड़ी

डेवे टेरिन के नाम रही। उसने अपना 100वां अंतराष्ट्रीय मैच खेला। अब सबकी

नजरें भारत-अमेरिका के बीच खेले जाने वाले आखिरी और चौथे मैच पर लगी हैं।

इसके लिए बडी़ संख्या में भारतीय दर्शक भी स्टेडियम में मौजूद हैं।

इससे

पहले दिन में खेले गए दूसरे मैच में जापान ने चेक गणराज्य की टीम को 2-0

से परास्त किया। इस मैच से भी पूर्व ओलंपिक क्वालिफायर के लिए शुरू हुए

पहले मैच में जर्मनी और चिली के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें जर्मनी ने 3-0

से जीत कर अभियान की शुरुआत की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें