मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

नई दिल्ली। मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में अपनी जगह बना ली है। ग्वाडलाहारा के एक्रोन स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की।

मैच की शुरुआत से ही मेक्सिको का गेंद पर ज्यादा कंट्रोल देखने को मिला। हालांकि, साउथ कोरिया ने भी धीरे-धीरे मैच में अपनी पकड़ बनाई। दोनों टीमों की तरफ से आक्रामक खेल देखने को मिला, लेकिन पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। मेक्सिको और साउथ कोरिया के डिफेंस ने पहले हाफ में दमदार प्रदर्शन किया।

हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही मेक्सिको मैच में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही।

मेक्सिको के लिए मैच का पहला गोल 50वें मिनट में लुईस रोमो ने दागा। गुटिएरेज के बेहतरीन थ्रू बॉल का फायदा उठाते हुए लुईस ने शानदार शॉट के साथ गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। इस गोल के साथ ही मेक्सिको के घरेलू समर्थक भी झूम उठे।

हालांकि, इसके बाद साउथ कोरिया ने कई हमले किए, लेकिन वह मेक्सिको के डिफेंस को नहीं भेद सका। मैच के अंतिम क्षणों में साउथ कोरिया गोल करने के बेहद करीब था, लेकिन मेक्सिको के गोलकीपर रेंगल ने शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त को बरकरार रखा।

जमीन पर गिरने के बावजूद भी रेंगल, साउथ कोरिया के दो प्रयासों को लगातार विफल करने में सफल रहे। इस जीत के साथ ही ग्रुप ए में मेक्सिको ने पहले स्थान पक्का कर लिया है। वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है। मेक्सिको ने लगातार दो मुकाबलों में बिना कोई गोल खाए जीत अर्जित की है। वह घरेलू सरजमीं पर यह कारनामा करने वाली महज दूसरी टीम बनी है। इससे पहले 1998 में फ्रांस ने अपनी मेजबानी में हुए विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबले बिना कोई गोल खाए जीते थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें