मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

फीफा वर्ल्ड कप: घाना को लगा बड़ा झटका, वीजा विवाद के कारण पहले मैच में नहीं खेलेंगे थॉमस पार्टे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फीफा वर्ल्ड कप: घाना को लगा बड़ा झटका, वीजा विवाद के कारण पहले मैच में नहीं खेलेंगे थॉमस पार्टे

अक्रा। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने ओपनिंग मुकाबले से पहले घाना को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम मिडफील्डर थॉमस पार्टे पनामा के खिलाफ होने वाले ग्रुप एल के मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कनाडा की एक कोर्ट ने थॉमस की वीजा अपील को खारिज कर दिया है।

'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला जज रोजर आर. लाफ्रेनियर ने सुनाया। कोर्ट ने माना कि खिलाड़ी अपनी अपील में कोई गंभीर कानूनी आधार साबित नहीं कर पाए और न ही उन्होंने इमिग्रेशन अधिकारियों के फैसले को पलटने लायक मजबूत कारण दिए।

इसके चलते वीजा प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। लाफ्रेनियर ने आगे कहा कि घाना के इस इंटरनेशनल खिलाड़ी को ब्रिटेन में उन पर लगे रेप और यौन उत्पीड़न के आरोपों से पैदा हुई चिंताओं के बारे में बताया गया था, लेकिन वीजा प्रोसेस के दौरान वह उन चिंताओं को ठीक से दूर करने में नाकाम रहे।

इस फैसले के कारण थॉमस अभी कनाडा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

इसका सीधा असर यह हो सकता है कि वह घाना के आने वाले मैचों में भी शायद न खेल पाएं। थॉमस को तभी राहत मिलने की उम्मीद है जब बाद में उनके मामले पर दोबारा विचार किया जाए या फिर उन्हें टेम्पररी रेजिडेंट परमिट के जरिए अनुमति मिल सके।

कनाडा सरकार ने पिछले हफ्ते थॉमस को वीजा देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनके वकीलों ने ओटावा में फेडरल कोर्ट में आखिरी समय में अपील की, जिसमें फैसले को पलटने की मांग की गई। फीफा ने भी पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वीजा न मिलने के कारण खिलाड़ी टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। फीफा ने भी पहले ही पुष्टि कर दी थी कि वीजा न मिलने के कारण खिलाड़ी टीम के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

घाना की टीम फिलहाल अमेरिका में अपने कैंप में बनी हुई है और बाकी ग्रुप मैचों की तैयारी कर रही है।

घाना को अपने ग्रुप में 17 जून को पनामा से भिड़ना है। इसके बाद टीम का सामना इंग्लैंड और क्रोएशिया जैसी मजबूत टीमों से होना है। ऐसे में थॉमस की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वालों को वीजा की समस्या से जूझना पड़ रहा है और इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है।

इससे पहले, सोमाली रेफरी उमर आर्टन, इराक के इंटरनेशनल खिलाड़ी आयमन हुसैन और तलाल सलाह, हैती के वुडेनस्की पियरे, और स्विट्जरलैंड के फॉरवर्ड ब्रील एम्बोलो को वर्ल्ड कप यात्रा की व्यवस्था से जुड़ी वीजा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें