मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

फेविकोल का जोड़ है टूटेगा नहीं : ललन सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फेविकोल का जोड़ है टूटेगा नहीं : ललन सिंह

फेविकोल का जोड़ है टूटेगा नहीं : ललन सिंह

नई दिल्ली। जनता दल (यू) से सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने शुक्रवार को बजट चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की मजबूती की तुलना फेवीकोल से की। उन्होंने कहा कि यह मजबूत गठबंधन टूटने वाला नहीं है और नरेन्द्र मोदी सरकार अगले पांच साल देश में सरकार चलाएगी।

बजट चर्चा में भाग लेते हुए केन्द्रीय मंत्री ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वे गिद्धों की तरह कैसे व्यवहार करते हैं। हमने इससे अधिक कुछ नहीं कहा और इसी के चलते आईएनडीआईए गठबंधन छोड़ दिया। हम चुनाव पूर्व गठबंधन में लड़े और हमारे पास 5 साल के लिए जनादेश है।

इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने पार्टी की सदन में 99 की संख्या पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लोडो में 99 के अंक पर बैठा सांप सीधा जीरो पर लाकर पटक देता है।

सिंह ने विपक्ष के इस आरोप का भी जवाब दिया कि केंद्रीय बजट 2024-25 आंध्र प्रदेश और बिहार पर केंद्रित था । उन्होंने कहा कि टीडीपी और जदयू का भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ चुनाव बाद नहीं बल्कि चुनाव पूर्व गठबंधन था।

उन्होंने कहा कि बिहार और आंध्र प्रदेश को बजट आवंटन को लेकर नहीं बल्कि नाराजगी मोदी को लेकर है। बिहार और आंध्र प्रदेश भारत का हिस्सा हैं। असली कारण यह है कि विपक्षी दल तीसरी बार लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्हें मोदी का चेहरा पसंद नहीं है। इसीलिए वे बजट चर्चा के दौरान बजट पर चर्चा करने के बजाय मोदी पर चर्चा कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें