मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 15 लोगों की गई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
उप्र के कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 15 लोगों की गई जान

* पड़ोसी जिला एटा से गंगा स्नान करने जा रहे थे श्रद्धालु*मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद की घोषणा कीकासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में पटियाली दरियागंज मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिला एटा से गंगा स्नान करने जा रहे करीब 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में जा गिरी। हादसे में 15 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन कर तालाब से लोगों को निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतक आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपये के साथ बेहतर उपचार कराने के दिए निर्देश।जिला एटा के थाना जैथरा स्थित गांव खिरिया और कसा के रहने वाले 40 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में बैठ कर शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने कादरगंज घाट जा रहे थे। कासगंज जिले में पटियाली दरियावगंज मार्ग पर नगला पजी के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।राहगीरों की जानकारी पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। तालाब में डूब कर 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई बच्चे शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।घटना की जानकारी पर डीएम सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक सहित एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय लोगों और गोताखोरों की मदद से श्रद्धालुओं को तालाब से बाहर निकला गया। इनकी शिनाख्त के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कई लोग गंभीर हैं, इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अभी कोई सूची जारी नहीं की गई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।मुख्यमंत्री ने जताया दुखमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे में मृतक परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर उनके नि:शुल्क समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।सरकार के दो मंत्री मौके पर पहुंचेकासगंज में हुए हादसे का योगी सरकार ने संज्ञान लेते हुए मौके पर दो मंत्रियों को भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की बारीकी से जांच करने और हताहत लोगों से मिलने के लिए लक्ष्मीनारायण चौधरी और अनूप वाल्मिकी को भेजा है। दोनों ही मंत्री मौके पर पहुंच कर राहत कार्य और घटना के सम्बंध में अधिकारियों से जानकारी ली और बेहतर उपचार कराने को अधिकारियों को निर्देशित किया।अखिलेश यादव ने घटना पर शोक व्यक्त कियासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कासगंज में हुए श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से बड़ी संख्या में हताहत होने की खबर दुखद है। राहत कार्य तेजी से कर लोगों का जीवन बचाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें