मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

रावां के किसान भी रबी में नहीं लगाएंगे धान फसल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रावां के किसान भी रबी में नहीं लगाएंगे धान फसल

धमतरी।शासन-प्रशासन के जल जगार कार्यक्रम व ग्राम परसतराई के किसानों से प्रेरित होकर अब ग्राम रावां के किसान मिल-बैठकर रबी सीजन में धान फसल नहीं लगाने का निर्णय लिया है। किसानों के इस निर्णय की सराहना होने के साथ अन्य गांवों के किसान भी इनसे प्रेरित होंगे। वहीं कृषि विभाग लगातार गांव-गांव में किसानों की बैठकर लेकर रबी में दलहन-तिलहन लगाने प्रेरित कर रहे हैं, इसका असर अब दिखने लगा है।रबी सीजन में धान फसल लेने वाले किसान अपने खेतों में 24 घंटे सिंचाई बोर पंप चलाते हैं। अधिकांश गांवों के किसान रबी में धान फसल लेते आ रहे हैं, इसका विपरीत असर भू-जल स्तर पर सीधा पड़ता है। समय से पहले भू-जल स्तर गिरने से सिंचाई बोर पंप हाफने लगता है और गांवों में पेयजल संकट शुरू हो जाती है, इसे देखते हुए जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत परसतराई में सबसे पहले रबी सीजन में जल संरक्षण के लिए धान फसल का बहिष्कार किया और दलहन-तिलहन लेकर जल बचाव का सीख जिले समेत प्रदेशभर के किसानों को दिया। यही वजह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ग्राम परसतराई से वाकिफ है। जिला प्रशासन भी इस साल जल जगार कार्यक्रम आयोजित कर जिलेवासियों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया है। इसका रिजल्ट अब देखने को मिल रहा है।जल जगार कार्यक्रम व परसतराई के किसानों से प्रेरित होकर ग्राम रावां के किसानों ने भी जल संरक्षण के लिए मिल-बैठकर रबी सीजन में धान फसल नहीं लेने का निर्णय लिया है। जल संरक्षण को बढ़ावा देने और रबी सीजन में धान फसल नहीं लेने के लिए धमतरी ब्लाक के ग्राम रावां में ग्रामीण बैठक आयोजित हुई। यहां किसानों व ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से रबी सीजन में दलहन-तिलहन लेने सहमत हुए और प्रस्ताव पास किया। किसानों ने कहा कि जल ही जीवन है, इस उद्देश्य को सार्थक करते हुए रबी सीजन में धान फसल नहीं लेंगे।जनपद सदस्य मानिक साहू व सरपंच गोपालन पटेल ने कहा कि रबी फसल में धान की जगह दलहन-तिलहन फसल लेने का निर्णय किसानों के लिए फायदे का सौदा है। इससे भू जल स्तर में हो रही गिरावट में भी कमी आएगी। जल का संरक्षण होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें