मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

आपसी रंजिश को लेकर पड़ोसी के परिवार पर घातक हमला , मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आपसी रंजिश को लेकर पड़ोसी के परिवार पर घातक हमला , मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को भोर में पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।पुलिस के अनुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में पीड़ित कुंवर साय के परिवार के लोग सो रहे थे।तभी भोर में करीब साढ़े चार बजे कुंवर साय के परिवार पर आरोपित पड़ोसी ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया गया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हमले में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि घटना को अंजाम देने के बाद पड़ोसी आरोपित फरार होने की कोशिश कर रहा था,लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया ।उन्होंने बताया की प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।घटना की सूचना मिलते ही एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय और एएसपी निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घायल लोगों का इलाज जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें