रांची डीसी का फर्जी अकाउंट बनाकर की जा रही है पैसों की मांग

रांची डीसी का फर्जी अकाउंट बनाकर की जा रही है पैसों की मांग
रांची:डीसी रांची राहुल कुमार सिन्हा के नाम से व्हाट्सएप्प पर फेक अकाउंट बनाया गया है। साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 7874086569 से व्हाट्सएप पर फेक एकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर अलग-अलग परिस्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग कर रहे हैं। आमजनों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उपायुक्त, रांची के नाम पर किसी तरह का मैसेज आने और पैसों की मांग करने पर ट्रांजैक्शन ना करें और तुरंत शिकायत करें।फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।





