मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड की सरकार ने यहां के युवाओं के साथ विश्वास घात किया है : तेजस्वी सूर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
झारखंड की सरकार ने यहां के युवाओं के साथ विश्वास घात किया है : तेजस्वी सूर्य

झारखंड की सरकार ने यहां के युवाओं के साथ विश्वास घात किया है : तेजस्वी सूर्य

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने आज रांची में सांसद सह रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में रांची महानगर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाइक रैली में सम्मिलित हुए और भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए लोगों से समर्थन मांगा सुबह रांची पहुंचने पर सर्व प्रथम बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिभा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात रांची महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोमित नारायण के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य का भव्य स्वागत किया गया ।संकल्प को सिद्धि प्रदान करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा बाइक रैली आयोजित की गई युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य की उपस्थिति में युवाओं ने अपने उद्घोष से यह बता दिया कि देश अबकी बार 400 पर के लक्ष्य को पूर्ण करेगा युवा शक्ति विकसित भारत की मोदी की गारंटी को पूर्ण करने के लिए संकल्पित है बिरसा चौक से हजारों की संख्या में रांची महानगर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोमित नारायण के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई जिसमें रांची के सांसद संजय सेठ, भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शशांक राज ,पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल, के के गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। तेजस्वी सूर्य ने कहा झारखंड की सरकार युवा विरोधी सरकार है। झारखंड की वर्तमान सरकार ने यहां के युवाओं के साथ विश्वास घात किया है। झारखंड की सरकार ने वादा किया था कि हर साल 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे जब तक नौकरी नहीं देंगे तो 7000 प्रत्येक महीना बेरोजगारी भत्ता देंगे क्या यहां के युवाओं को नौकरी मिली बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला और तो और भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हो जा रहे हैं 25 लाख में परीक्षा के पूर्व पेपर बेचे जा रहे हैं ।चाहे स्टार्टअप हो या अन्य किसी भी प्रकार के यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर झारखंड की सरकार नहीं दे पाए। यहां की कानून व्यवस्था चौपट है यहां की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। अत्याचार चरम पर है मंत्री के करीबियों के यहां से नोटों के बंडल निकल रहे हैं पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। झारखंड भ्रष्टाचार के कारण शर्मसार हुआ है। आगामी 25 तारीख को रांची लोकसभा में मतदान होना है रांची की जनता राष्ट्र के निर्माण में और वर्तमान झारखंड की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के पक्ष में अपना मतदान करें वर्तमान में सांसद संजय सेठ रांची के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं मैंने उन्हें दिल्ली में मंत्रियों के यहां रांची की समस्याओं को लेकर दौड़ते हुए देखा है । आज रांची में कई ऐसे बड़े काम इनके प्रयास से हुए हैं। ऐसे सरल स्वभाव के व्यक्तित्व वाले रांची के सांसद को फिर से भारी मतों से विजय बनाए।

सांसद संजय सेठ ने कहा आज पूरा देश मोदी मोदी कर रहा है पूरा देश चाहता है की तीसरी बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश का नेतृत्व करें जिस तरह पूरे देश में मोदी की लहर है इस बार निश्चित रूप से हम 400 का लक्ष्य पर करेंगे और भारत को एक विकसित राष्ट्र की ओर मोदी जी के नेतृत्व में हम ले जा पाएंगे इस देश का विकास अगर कोई कर सकता है तो वह सिर्फ नरेंद्र मोदी है विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है वह मुद्दा विहीन है और सिर्फ धर्म के आधार पर राजनीति कर रहे हैं और लोगों को बांट रहे हैं ना विपक्ष के पास कोई नीति है ना कोई नेता है इसलिए 25 तारीख को राष्ट्र के निर्माण के लिए राष्ट्र के हित के लिए अपना मतदान अवश्य करें

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें