मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

चार जून को मोदी जी की विदाई तय : राजेश ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चार जून को मोदी जी की विदाई तय  : राजेश ठाकुर

चार जून को मोदी जी की विदाई तय : राजेश ठाकुर

रांची: लोकतंत्र के महापर्व के अंतिम चरण का मतदान आज झारखंड में भी तीन लोकसभा क्षेत्र राजमहल, दुमका एवं गोड्डा में सम्पन्न हुआ। इस निमित्त झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा मोदी जी के 10 साल का अन्यान्य काल से आमजनता महंगाई , बेरोजगारी से काफी त्रस्त हो चुकी है, मोदी जी अपने शासनकाल में सिर्फ चंद उद्योगपतियों के लिए सिर्फ काम किया, मोदी जी के आमजनता से किये वादे जुमला निकला इसलिए मोदी जी ने अपने दस साल के रिपोर्ट कार्ड पर बातें न कर प्रत्येक चरण को संप्रदायिक बनाने की लगातार कोशिश की, उनकी मंशा को जनता ने भांप लिया कि अबकी बार 400 पार का नारा देने का मतलब संविधान को बदलने की है, जनता जाग चुकी है कि देश को ऐसी सरकार की जरूरत है जनता की बुनियादी मुद्दे की बात करें और काम करें और हर वर्ग हर जाति धर्म को साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि देश की जनता समझ गई कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो देश की जनता की मूलभूत सुविधाओं और देश की संविधान, हर वर्ग की रक्षा कर सकती है इसलिए पूरे देश और झारखंड में भी इंडिया गठबंधन को अपार जनसमर्थन मिल रहा है, आज झारखंड के तीन लोकसभा दुमका राजमहल और गोड्डा में भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम जनता ने किया है, आगामी 4 जून को मोदी जी की विदाई तय है और इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगी और केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें