मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

फूड सैंपल जांच में फेल हुए रांची के कई होटल और रेस्टोरेंट ,13 को नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फूड सैंपल जांच में फेल हुए रांची के कई होटल और रेस्टोरेंट ,13 को नोटिस

फूड सैंपल जांच में फेल हुए रांची के कई होटल और रेस्टोरेंट ,13 को नोटिस

रांची: होली पर्व के मद्देनजर रांची में मिलावटी खाद्य पदार्थ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ पिछले तीन दिनों से शहरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो होली तक जारी रहेगा। अनुमण्डल दण्डाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित थाना क्षेत्र के सहयोग से शहर के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों में निरीक्षण कर सैंपल जांच की गई। टीम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के साथ तीन दिनों में विभिन्न मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट आदि में कुल 168 फूड सैंपल की जांच की। टीम ने डंगराटोली, लालपुर क्षेत्र के विभिन्न मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंट की जांच की। साथ ही रिम्स, कचहरी रोड, मेन रोड और कांके रोड के मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंट के सैंपल की जांच की । इस दौरान जांच में फेल हुए खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस तामिला किया गया। टीम ने एक्सपायरी डेट को लेकर 90 फूड पैकेट का भौतिक निरीक्षण भी किया गया।

द होटल कैफे, फ्लेम्स, द पिपरी, क्विक बाईट, चिकन प्लाजा, सेकंड वाइफ रेस्टोरेंट, अमरीक होटल, गुप्ता भोजनालय, आशीर्वाद होटल, द ग्रेट इंडियन कैफे, ला पीनोज पिज्जा, कुप्पूस्वामी और मुंडा होटल को नोटिस दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें