मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े फाफ डुप्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दूसरे चरण से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को बड़ी राहत मिली है। टीम के उपकप्तान फाफ डुप्लेसिस और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स फिर से स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।फ्रेंचाइज़ी ने यह भी जानकारी दी कि ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क और साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा फिलहाल टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। स्टार्क इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 26.14 की औसत से 14 विकेट झटके हैं। फ्रेंचाइज़ी ने दोनों खिलाड़ियों के फैसले का सम्मान करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।इस बीच बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से 18 से 24 मई तक के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को मुस्तफिजुर को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मकगर्क के स्थान पर टीम में शामिल किया है, जो अब सीजन के बाकी मैचों के लिए अनुपलब्ध रहेंगे।आईपीएल 2025 के फिर से शुरू होने के साथ, दिल्ली कैपिटल्स 19 मई (रविवार) को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ भिड़ेगी। फिलहाल डीसी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। टीम ने शुरुआत में लगातार पांच मैच जीते थे, लेकिन पिछले पांच में से चार मुकाबले हारने के बाद वह मुश्किल दौर से गुजर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें