दुमका लोकसभा सीट पर सोरेन परिवार की होगी सीधी टक्कर

दुमका लोकसभा सीट पर सोरेन परिवार की होगी सीधी टक्कर, देवर- भाभी के बीच चुनावी मुकाबला होनें की संभावना
रांची, इस बार झारखंड में लोकसभा चुनाव का मुकाबला एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। बीजेपी ने दुमका से सीता सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में जेएमएम की तरफ से जो बात खुलकर सामने आ रही है की यहां से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को टिकट देकर चुनाव लड़ाया जाएगा।अगर ऐसा हुआ तो देवर भाभी में मुकाबला काफी दिचस्प हो जाएगा।सीता सोरेन के आने के बाद झामुमो की ओर से हाई प्रोफाइल उम्मीदवार देने का दवाब भी बढ़ा है। ऐसे में इसकी प्रबल संभावना है कि दुमका की चुनावी रण में देवर भाभी के बीच मुकाबला होगा ही होगा। पूर्व विधायक सीता सोरेन ने भी कहा है कि दुमका के रण में सामने चाहे जो हो, जीत उनकी ही होगी। इधर जेएमएम का कहना है कि दुमका की जनता और वहां की जिला इकाई यही चाहती है की हेमंत सोरेन को चुनाव लड़वाया जाय। मालुम हो की
शिबू सोरेन की बड़ी बहू और जामा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार की विधायक सीता सोरेन ने हाल ही में झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थाम है। उन्होने विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया है। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा दुमका से उन्हें लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है।





