मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

निशिकांत दुबे और दीपिका पांडे चुनावी मैदान में मुकाबला आमने-सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निशिकांत दुबे और दीपिका पांडे चुनावी मैदान में मुकाबला आमने-सामने

निशिकांत दुबे और दीपिका पांडे चुनावी मैदान में मुकाबला आमने-सामने

गोड्डा। लोकसभा चुनाव 2024 में गोड्डा लोकसभा सीट पर भाजपा ने निशिकांत दुबे को उम्मीदवार बनाया है। वहीं एक लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा की और महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दिया। इसके साथ ही गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। महागठबंधन के कार्यकर्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भी जोश देखा जाने लगा है, दूसरी ओर पोड़ैयाहाट क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में विरोध देखी जा रही है।

पूर्व में भाजपा नेताओं द्वारा ऐसा कहा जाना कि भाजपा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे के खिलाफ गोड्डा से विपक्ष को कोई प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा है। निशिकांत दुबे के खिलाफ हार की डर से कोई चुनाव लड़ना ही नहीं चाहता है। इस पर भी विराम लग गया है। सांसद निशिकांत दुबे का यह कहा जाना कि महागामा से उनका बेटी और रोटी का रिश्ता है। इसे वह अपना घर मानते हैं। यहां वह अपना चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। सांसद का यह कथन कहां तक सही होता है यह तो वक्त बताएगा परंतु अभी से ही लोगों की निगाहें उनके इस घोषणा पर टिक गई है।

वह अपने इस घोषणा पर कायम रहते हैं या कुछ और होता है। इतना तो तय है कि महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के चुनाव मैदान में आने से अब यहां का चुनाव दिलचस्प हो गया है। खासकर महागामा विधानसभा में जहां एक ओर महागठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश और उत्साह देखा जा रहा है तो भाजपा कार्यकर्ताओं एकाएक सक्रियता बढ़ गई है। महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा में विलंब होने से पार्टी कार्यकर्ता सहित आम लोग भी उहापोह की स्थिति में थे। अब जबकि उम्मीदवार की घोषणा हो गई है गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी महासमर दिलचस्प होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें