मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

फेंजल चक्रवात के कारण चेन्नई में भारी बारिश, एयर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फेंजल चक्रवात के कारण चेन्नई में भारी बारिश, एयर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें प्रभावित

Many Air India and IndiGo flights affected due toनई दिल्ली। चक्रवात फेंजल के शनिवार को पुडुचेरी में दस्तक देने की उम्‍मीद की जा रही है। इसकी वजह से तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में समुद्र में उथल-पुथल और तेज हवा एवं बारिश के चलते चेन्नई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। भारी बारिश के कारण एयर इंडिया तथा इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। सूत्रों ने बताया कि खराब मौसम के कारण चेन्नई से आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुईं। राजधानी चेन्नई में जारी भारी बारिश के कारण कई एयर इंडिया और इंडिगो सहित कई एयरलाइनों ने यात्रा सलाह और अपनी उड़ान योजनाओं पर अपडेट जारी किए हैं।टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा है कि खराब मौसम और भारी बारिश के कारण चेन्नई से आने-जाने वाली उनकी उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। कंपनी ने लिखा है कृपया यहां क्लिक करके हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांच लें: https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.htmlवहीं, इंडिगो ने एक यात्रा सलाह जारी कर बताया है कि चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, तूतीकोरिन, मदुरै और अन्य सहित कई शहरों में उनकी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स पोस्ट में लिखा है, मौसम की मौजूदा स्थिति चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, तूतीकोरिन, मदुरै से आने-जाने वाली उड़ानों को प्रभावित कर रही है। इसके साथ ही तिरुपति और विशाखापत्तनम भी प्रभावित हुए हैं।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक चक्रवात फेंजल के कारण चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर जिलों और पुडुचेरी में एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। चेन्नई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार फेंजल के प्रभाव के कारण तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने आज चार जिलों- चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें