सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ी

नई
दिल्ली, । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी
घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई
मामले में न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। स्पेशल जज कावेरी
बावेजा ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। आज मनीष सिसोदिया की
न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता के खिलाफ सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट
पर संज्ञान लेने के मामले पर 22 जुलाई तक सुनवाई टाल दी है।
इस
मामले में सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के
केस में अंतरिम जमानत और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को नियमित
जमानत दे चुका है।
ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च,
2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया को पहले
सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने 21 मई
को मनीष सिसोदिया की सीबीआई और ईडी के मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी
थी।





