मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

मनी लांड्रिंग मामले में के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मनी लांड्रिंग मामले में के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ी

नई

दिल्ली,। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी

बावेजा ने बीआरएस नेता के. कविता की मनी लांड्रिंग मामले में न्यायिक

हिरासत 14 मई तक बढ़ा दी है। आज के. कविता ने ‘जय तेलंगाना-जय भारत’ कहते

हुए कोर्ट में दाखिल हुई।

कोर्ट ने 6 मई को के. कविता को सशरीर

कोर्ट में पेश करने की अनुमति दी थी। 6 मई को कोर्ट ने के. कविता की जमानत

याचिका खारिज कर दी थी। सीबीआई ने के. कविता को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया

था।

सीबीआई के मुताबिक दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में के. कविता

भी साजिश में शामिल थीं। इसके पहले के. कविता आबकारी घोटाला मामले के मनी

लांड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में थीं। सीबीआई ने इस मामले में

के. कविता से 6 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में पूछताछ की थी। कोर्ट ने 5

अप्रैल को सीबीआई को के. कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी

थी। ईडी ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद से छापेमारी के बाद गिरफ्तार

किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें