मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों को बेच रहे थे एक्सपायरी दवा, कृषि विभाग ने की कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किसानों को बेच रहे थे एक्सपायरी दवा, कृषि विभाग ने की कार्रवाई

धमतरी। किसानों को उर्वरक निर्धारित दर पर और सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में विशेष अभियान चलाया है। संचालक कृषि राहुल देव के मार्गदर्शन और कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देशन में उप संचालक कृषि सहित उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी निरीक्षकों की टीम ने शनिवार काे विभिन्न कृषि केन्द्रों और विक्रय परिसरों का औचक निरीक्षण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कालाबाजारी और अनुचित मूल्य पर विक्रय की रोकथाम कर किसानों को राहत प्रदान करना है।अभियान के दौरान जिलेभर में लगभग डेढ़ दर्जन कृषि केन्द्रों और निजी विक्रय प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इनमें मेसर्स महावर ब्रदर्स कुरूद, नेतराम कृषि केन्द्र मंदरौद, प्रेम कृषि केन्द्र मंदरौद, माँ चण्डी कृषि केन्द्र कुरूद, मधु ट्रेडर्स कुरूद, लक्ष्मी कृषि केन्द्र कोकड़ी, शुभम ट्रेडर्स कोकड़ी तथा महामाया कृषि केन्द्र संबलपुर सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल रहे। निरीक्षण में कई स्थानों पर विक्रय व्यवस्था में अनियमितता और कालातीत कीटनाशक पाए गए।जांच में दोषी पाए गए प्रतिष्ठानों पर कठोर कदम उठाए गए। मेसर्स किसान ट्रेडर्स कुरूद, नेतराम कृषि केन्द्र मंदरौद और प्रेम कृषि केन्द्र मंदरौद को कारण बताओ नोटिस जारी कर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, माँ चण्डी कृषि केन्द्र कुरूद में कालातीत कीटनाशक मिलने पर तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर विक्रय रोक दिया गया है।कृषि विभाग ने सभी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्वरक का विक्रय केवल अनुशंसित दर पर किया जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि औचक निरीक्षण और सख्त मॉनिटरिंग लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनुशासनहीन गतिविधि पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।उप संचालक ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं उर्वरक अधिक दाम पर बेचे जाने या अन्य अनियमितता की जानकारी मिलती है, तो तत्काल कृषि विभाग कार्यालय में इसकी सूचना दें। यह अभियान न केवल विक्रेताओं में अनुशासन स्थापित करेगा, बल्कि किसानों को समय पर, उचित मूल्य पर और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें