मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

सौरव गांगुली के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं: केशव महाराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सौरव गांगुली के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं: केशव महाराज

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका टी20 लीग के 2025-26 संस्करण का आगाज 26 दिसंबर से हो रहा है। यह टूर्नामेंट का चौथा सीजन है। सीजन की शुरुआत से पहले नीलामी का आयोजन हुआ था, इसलिए इस बार टीमें बदली हुई दिखेंगी। लीग की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को सीजन के लिए अपना नया कप्तान बनाया है।

वहीं टीम के कोच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। महाराज गांगुली के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

जियोस्टार प्रेस रूम में केशव महाराज ने कहा, "यह प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा पहला साल है। टीम के कोचिंग स्टाफ में सौरव गांगुली और शॉन पोलॉक के रूप में दिग्गज क्रिकेटर मौजूद हैं। सौरव सर के साथ कुछ बातचीत हुई है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

टूर्नामेंट के दौरान उनका अनुभव टीम के काम आने वाला है।"

महाराज ने कहा, "प्रिटोरिया में काफी रन बनते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि आप बल्लेबाजों को अपना काम करने देना चाहते हैं। एक गेंदबाज के तौर पर हमें विकेट निकालने के तरीके ढूंढने होंगे। हमें प्रतियोगिता शुरू होने का इंतजार है।"

केशव महाराज टूर्नामेंट के पहले सीजन से ही डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, लेकिन नीलामी में वह प्रिटोरिया कैपिटल्स से जुड़े और उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले सीजन का फाइनल खेला था जिसमें उन्हें सनराइजर्स इस्टर्न कैप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी है। केशव महाराज के नेतृत्व में टीम फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। महाराज ने लीग के पिछले तीन संस्करणों में 33 मैचों में 27 विकेट लिए हैं।

प्रिटोरिया कैपिटल्स का पहला मुकाबला 27 दिसंबर को जोबर्ग सुपरकिंग्स के साथ खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें