मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व सांसद ने लालू-तेजस्वी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का लगायाआरोप -शाहनवाज आलम को राजद ने अररिया से दिया है टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व सांसद ने लालू-तेजस्वी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का लगायाआरोप  -शाहनवाज आलम को राजद ने अररिया से दिया है टिकट

पूर्व सांसद ने लालू-तेजस्वी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का लगायाआरोप

-शाहनवाज आलम को राजद ने अररिया से दिया है टिकट

पटना।पूर्व सांसद सरफराज आलम के छोटे भाई शाहनवाज आलम को राजद ने अररिया लोकसभा सीट से टिकट दिया है। सरफराज आलम अररिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे। राष्ट्रीय जनता दल में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले ही कुछ विधायकों ने एनडीए का दामन थाम लिया था। अब लोकसभा टिकट करने पर कोई पार्टी छोड़ रहा तो कोई पार्टी के खिलाफ नाराजगी जता रहा। 24 घंटे के अंदर दो ऐसे खबर सामने आए जिसने लालू की पार्टी को बड़ा झटका दे दिया। पहले खबर यह है कि पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीब ने राजद छोड़ दी। इतना ही नहीं उन्होंने राजद पर मुसलमानों के अधिकार को छीनने का भी आरोप लगा दिया। दूसरी खबर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री दिवंगत तस्लीमुद्दीन के बड़े बेटे और राजद के पूर्व सांसद सरफराज आलम से जुड़ी है। उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।वारयल वीडियो में पूर्व सांसद सरफराज आलम मंच पर रोते हुए दिख रहे हैं। वहीं उनके समर्थक आंसू पोंछते दिख रहे हैं। रोते-रोते सरफराज ने लालू और तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप भी लगा दिया। उन्होंने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया।बता दें कि सरफराज आलम के छोटे भाई शाहनवाज आलम को राजद ने अररिया लोकसभा सीट से टिकट दिया है। सरफराज आलम अररिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे। इसको लेकर सरफराज आलम पिछले कई महीनों से तैयारी में जुटे थे। अचानक राजद ने उनके छोटे भाई को टिकट दे दिया। सरफराज आलम इससे काफी नाराज हो गए। मंच पर अपने पिता दिवंगत तस्लीमुद्दीन को याद कर रोने लगे। अब उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें