मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए ने मनोरमा देवी के घर से चार करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनआईए ने मनोरमा देवी के घर से चार करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की

पटना। एनआई की टीम ने बिहार में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर चार करोड़ तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। एजेंसी ने गुरुवार सुबह 6:00 बजे उनकी घर पर छापा मारा था। यह कार्रवाई लगभग 20 घंटे तक चली।एनआईए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि घर से चार करोड़ तीन लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न बोर के 10 हथियार भी मिले हैं। विज्ञप्ति में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल दस्तावेज बरामद होने की भी जानकारी दी गई।एनआईए ने बताया गया कि अगस्त, 2023 में औरंगाबाद जिले से दो नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई थी। उनसे मिले इनपुट के आधार पर उस समय छह लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। तब से तहकीकात चल रही थी। इसी क्रम में मनोरमा देवी के गया स्थित तीन ठिकानों पर छापा मारा गया। शहर के एपी कॉलोनी स्थित उनके आवासे से यह सब बरामदगी हुई है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।छापा खत्म होने के बाद मनोरमा देवी मीडिया के सामने आईं। उन्होंने बताया कि अचानक सुबह 6:00 बजे एनआईए की टीम पहुंची और तलाशी लेने लगी। हमने पूरा सहयोग किया। जो रकम बरामद हुई है, वह बैंक लोन की है। उसका पूरा हिसाब किताब है। डिटेल हमारे चार्टर्ड अकाउंटेंट देंगे। हथियार हमारे गार्डों के हैं। उनके दस्तावेज हमारे पास हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें