मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और पीएलएफआई कमांडर जेठा कच्छप को आजीवन कारवास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और पीएलएफआई कमांडर जेठा कच्छप को  आजीवन कारवास

पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और पीएलएफआई कमांडर जेठा कच्छप को आजीवन कारवास

रांची : विधायक पौलूस सुरीन और पीएलएफआई कमांडर जेठा कच्छप को सिविल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने पौलुस सुरीन पर 25000 और जेठा कच्छप पर 45000 का जुर्माना लगाया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोनों दोषियों को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

बता दें कि खूंटी के तोरपा में वर्ष 2013 की एक घटना में पूर्व विधायक पौलूस सुरीन और पीएलएफआई कमांडर जेठा कच्छप को दो लोगों की हत्या के आरोप में दोषी करार दिया था। अदालत ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में भूषण कुमार सिंह और रामगोविंद की हत्या मामले में यह फैसला सुनाया।

इस मामले में पौलुस सुरीन, पीएलएफआई कमांडर जेठा कच्छप, कृष्णा महतो और 3 महिलाओं समेत 6 आरोपियों पर मुकदमा चल रहा था।इसी मामले में पीएफएलआई सुप्रीमो दिनेश गोप भी मुकदमे का सामना कर रहे हैं।अभियोजन पक्ष ने मामले में 12 गवाह पेश किये। वहीं बचाव पक्ष की ओर से 1 गवाह पेश किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। पौलुस सोरेन तोरपा विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें