मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पहुंचे ईडी ऑफिस,  पूछताछ शुरू

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू

रांची: ईडी के समन पर पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव एजेंसी के दफ्तर पहुंचे हैं, जहां उनसे कई मामलों पर पूछताछ की जा रही है। पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें एजेंसी ने समन जारी किया था, जिसके बाद वह समन का सम्मान करने के लिए एजेंसी कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मैं बीमार था, इसलिए लगातार दिल्ली में था। उन्हें नहीं पता कि किसकी शिकायत पर उनके आवास व अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर उनके सभी मामलों की जांच सही तरीके से की गई तो वह सभी में बरी हो जाएंगे।

आपको बता दे की ईडी की ओर से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव को समन जारी किया गया था। उन्हें ईडी के जोनल ऑफिस में बुलाया गया था।13 मार्च 2024 को ईडी ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता योगेन्द्र साव के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। ईडी सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अंबा प्रसाद के यहां से सैकड़ों जमीन के डीड मिले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें