मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व पार्षद वेद प्रकाश पर हुई फायरिंग के खिलाफ दुकानें रही बंद, दर्ज हुआ एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व पार्षद वेद प्रकाश पर हुई फायरिंग के खिलाफ दुकानें रही बंद, दर्ज हुआ एफआईआर

पूर्व पार्षद वेद प्रकाश पर हुई फायरिंग के खिलाफ दुकानें रही बंद, दर्ज हुआ एफआईआर

रांची। रांची के धुर्वा बस स्टैंड में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश पर हुई फायरिंग के खिलाफ सोमवार को धुर्वा बस स्टैंड चौक की सभी दुकानें बंद रही और सन्नाटा पसरा रहा। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का सुराग पुलिस को अबतक नहीं लगा है। संदेह के आधार पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोली लगने के बाद वेद प्रकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पारस अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है। वहीं दूसरी तरफ कई पूर्व पार्षद वेद प्रकाश से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे थे।

वेद प्रकाश को गोली मारने के मामले में एफआईआर दर्ज करने को लेकर सीमा का विवाद का मामला भी सामने आया। इस वजह से घटना के दूसरे दिन एफआइआर दर्ज हुआ। धुर्वा थाना और विधानसभा थाना के सीमा क्षेत्र को लेकर एफआईआर में देरी हुई। इसके बाद सोमवार को विधानसभा थाना में मामला दर्ज हुआ।

हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि मामले में विधानसभा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि वेद प्रकाश पर अपराधियों ने रविवार की शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास हमला किया था। वह चाय दुकान में बैठे थे। इसी दौरान हाथ में देशी कट्टा लिए एक अपराधी पैदल ही वेद सिंह के पीछे पहुंचा और गोली चलाना शुरू कर दिया। गोलीबारी में वेद सिंह को तीन गोली लगी। जबकि दो अपराधी बाइक पर ही बैठे हुए थे। आनन-फानन में वेद प्रकाश को पारस हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें