मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी के पहुंचने से पहले ही अयन को लग गई थी भनक, आया था चेतावनी वाला मैसेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईडी के पहुंचने से पहले ही अयन को लग गई थी भनक, आया था चेतावनी वाला मैसेज

ईडी के पहुंचने से पहले ही अयन को लग गई थी भनक, आया था चेतावनी वाला मैसेज

कोलकाता, 21 मार्च । "भाग जाओ, सारी संदिग्ध चीजें हटा दो। दस्तावेज एक भी नहीं मिलनी चाहिए। ईडी अधिकारी आ रहे हैं।" अपने मोबाइल फोन पर यह मैसेज देखने के बाद अयन सील दस्तावेजों को छुपाने और भागने की तैयारी में जुट गया था। तभी ईडी अधिकारियों ने अर्द्धसैनिक बलों की मदद से उसके घर को घेर लिया और करीब 46 घंटे की तलाशी के बाद रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। जिन दस्तावेजों को वह छिपाने की कोशिश कर रहा था उसे जब्त कर लिया गया और इसके साथ ही उसका मोबाइल फोन भी ईडी अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। इसकी जांच के बाद मैसेज देखकर अधिकारी हतप्रभ हैं कि आखिर उनकी कार्रवाई की जानकारी अयन तक पहुंचाने वाला यह रहस्यमयी शख्स है कौन? हम बात कर रहे हैं एक दिन पहले शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार अयन सील की जो हाल ही में गिरफ्तार किए गए तृणमूल नेता शांतनु बनर्जी का बेहद खास रहा है। उसके घर से न केवल शिक्षक नियुक्ति बल्कि कोलकाता नगर निगम में नियुक्ति से संबंधित कई परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं जो अधिकारियों को एक और भ्रष्टाचार की जांच के लिए साक्ष्य उपलब्ध करा चुके हैं।

अब केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों की नजर में उसके मोबाइल पर आया वह मैसेज है जिसमें उसे ईडी छापेमारी की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। जिस नंबर से एसएमएस आया था वह नंबर ट्रेस किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया है कि नंबर का संबंध एजेंसी के किसी अधिकारी से नहीं है। यह किसी सिविलियन का नंबर है जो संभवतः सरकार में शामिल पार्टी में ऊंचे ओहदे पर है। बहरहाल इससे स्पष्ट हो गया है कि नियुक्ति भ्रष्टाचार की जड़ें और गहरी हैं जिसे खोदा जाना बाकी है।

सूत्रों ने बताया है कि उस व्यक्ति के ईडी के अंदर संबंधों से इनकार नहीं किया जा रहा। केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी की जानकारी केवल एजेंसी के अधिकारियों की रहती है। ऐसे में अगर यह बात बाहर गई है तो जाहिर सी बात है अंदर से भी कोई मिला हुआ था। इसीलिए बेहद सतर्कता से उस नंबर का डिटेल निकाला जा रहा है जिससे अयन सील को मैसेज आया था। नंबर किसका है, उस नंबर पर किसका किसका फोन आया है आदि।

ईडी सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तारी के बाद अयन से लगातार उस नंबर के बारे में पूछा जा रहा है लेकिन जैसे ही उस मैसेज या नंबर के बारे में जिक्र किया जाता है वह किसी न किसी बहाने से इस सवाल को टाल रहा है। अब उससे इस बारे में सघन पूछताछ करने की तैयारी हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें