आज से मैट्रिक परीक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन शुरू
पटना।बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन आज यानी 1 मार्च से लेकर 10 मार्च तक होगा। इसको लेकर बोर्ड की ओर से सभी जिलों में संबंधित निर्देश भेज दिया गया है। इसके लिए पूरे बिहार में ढाई सौ मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं पटना में मूल्यांकन केंद्रों की संख्या 11 है। इसको लेकर यहां 3000 से अधिक शिक्षकों की प्रति नियुक्ति भी कर दी गई है।राज्य में 250 सेंटर्स, और 3 हजार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।




