मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

इटावा में वंदे भारत ट्रेन से सांड टकराने से इंजन हुआ फेल, दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग एक घंटे रहा बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इटावा में वंदे भारत ट्रेन से सांड टकराने से इंजन हुआ फेल, दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग एक घंटे रहा बाधित

इटावा। अयोध्या से आनंद विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर इटावा जनपद से गुजरते समय बीती रात सांड टकरा गया। सांड के ट्रेन के इंजन से टकराने से आनंद विहार ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच गई। हालांकि इसके चलते ट्रेन का इंजन फेल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों की टीम ने घंटों को कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को दुरुस्त कराकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या से आनंद विहार जा रही वंदे भारत ट्रेन गुरुवार की देर रात जब इटावा जनपद के भरथना रेलवे फाटक संख्या 20B के पास से गुजर रही थी तभी इंजन से सांड टकरा गया। टक्कर की आवाज हाेते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन काे राेक दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से ट्रेन बाल बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची रेलवे के अधिकारियों और रेलवे की तकनीकी टीम माैके पर पहुंची। टीम ने इस टक्कर से फेल इंजन काे घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दुरुस्त कर दिया। इसके बाद ट्रेन काे आगे गंतव्य के लिए रवाना किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें