मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

जीपीओ में ईओयू की छापेमारी,मादक पदार्थों की होती है तस्करी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जीपीओ में ईओयू की छापेमारी,मादक पदार्थों की होती है तस्करी

जीपीओ में ईओयू की छापेमारी,मादक पदार्थों की होती है तस्करी

पटना। जीपीओ में ईओयू की टीम ने छापेमारी की है। गुरुवार सुबह 10 बजे 3 से 4 गाड़ियों में टीम जीपीओ पहुंची। नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि पार्सल के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद ईओयू के एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची है।डीएसपी, इंस्पेक्टर, कोतवाली थाने की पुलिस भी पटना जीपीओ पहुंची हुई है। ईओयू की टीम ने पार्सल रूम में तलाशी शुरू कर दी है।दरअसल, ये मामला नारकोटिक्स विभाग की अन्य शहरों में हुई छापेमारी से जुड़ा है। इससे पहले दिल्ली, पुणे, महाराष्ट्र में एक साथ 5 जगहों पर केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग ने कार्रवाई की थी। इसमें 1688 किलो मादक पदार्थों की बरामदगी हुई थी। इसी लिंक से पटना में छापेमारी को जोड़ा जा रहा है। ईओयू के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी। उसी के आधार पर हमलोग यहां पटना जीपीओ आए हुए हैं। पुणे में भी पार्सल यार्ड में छापेमारी की गई थी। जिसमें भारी मात्रा में ड्रग्स की रिकवरी हुई थी।बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन लोग चोरी छिपे शराब लाने का प्रयास करते रहते हैं। इधर सूचना मिल रही थी कि गांजा, अफीम की सप्लाई पार्सल के जरिए होने लगी है। हमलोगों की इस पर नजर है। इसी सिलसिले में जीपीओ के पार्सल हब में हमलोग पहुंचे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें