मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार की राजनीति में 'जलेबी' की एंट्री, लाभार्थी से संवाद में पीएम मोदी ने किया जिक्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार की राजनीति में 'जलेबी' की एंट्री, लाभार्थी से संवाद में पीएम मोदी ने किया जिक्र

नई दिल्ली/पटना। हरियाणा के बाद बिहार की राजनीति में भी 'जलेबी' पर चर्चा होने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की लाभार्थी से संवाद के दौरान 'जलेबी' का मुद्दा उठाया और कहा कि एक समय देश में 'जलेबी' पर बहुत राजनीति चली थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का वर्चुअली शुभारंभ किया। राज्य में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर और गांव जैसे कई प्रशासनिक स्तरों पर एक राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में लाखों महिलाएं साक्षी बनीं।

पीएम मोदी ने कुछ लाभार्थी महिलाओं से बातचीत भी की।

पूर्णिया की पुतुल देवी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद में सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की। इस दौरान, पुतुल देवी ने बताया, "पहले मैं लड्डू-बतासे की दुकान करती थी। सरकार की योजना के तहत मिलने वाली राशि से मैं अब जलेबी और अन्य तरह की मिठाई बनाऊंगी।

जीविका बैंक से कम दर ब्याज पर लोन लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करूंगी।"

पुतुल देवी की बात समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने उनकी कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों के बारे में बात की।

इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पुतुल देवी ने जलेबी की बात की। मालूम है न कि हमारे देश में बीच में जलेबी पर बहुत राजनीति चलती थी।

" बाद में पीएम मोदी की इस बात पर ठहाके लगने लगे।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय 'जलेबी' पर राजनीति हुई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी शुरुआत की थी, जब वे गोहाना में एक रैली को संबोधित करने गए थे। हालांकि, हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली थी।

इसके बाद, कई मौकों पर भाजपा के नेताओं को जलेबी बनाते और बांटते हुए देखा गया। फिलहाल, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 'जलेबी' पर चर्चा शुरू हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें