मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

कांकेर लोकसभा सीट पर मतदाताओं में उत्साह 1 बजे तक 60.15 प्रतिशत हुआ मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कांकेर,। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए कांकेर लोकसभा में

शुक्रवार 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कोंडागांव के केशकाल

एवं फरसगांव में भी सुबह से लंबी कतार लगी हुई है। कांकेर के मतदाताओं में

खासा उत्साह नजर आ रहा है। कांकेर लोकसभा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में

मतदाताओं में भी उत्साह का माहौल है। केशकाल विधानसभा के ग्राम कोनगुड

नक्सल गतिवाधियों के चलते अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इस चुनाव

में वहां भी ग्रामीणों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

कांकेर लोकसभा सीट पर 01 बजे तक 60.15 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जिसके तहत

अंतागढ़ में-63.40 प्रतिशत, केशकाल में 64.56 प्रतिशत, गुंडारदेही में

56.12 प्रतिशत, डौंडीलोहारा में 56.60 प्रतिशत, कांकेर में 61.90 प्रतिशत,

भानुप्रतापपुर में 64.10 प्रतिशत, संजारी बालोद में 54.97 प्रतिशत, सिहावा

में 61.82 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

कांकेर

सांसद मोहन मंडावी ने मतदान किया, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर भी

परिवार सहित वोट डालने के लिए पहुंचे। राज्यसभा सांसद फूलोदवी नेताम ने

आलोर में मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने परिवार के साथ मतदान

केंद्र पहुंचे, जहां परिवार के साथ अंतागढ़ के ग्राम हिमोडा के मतदान

केंद्र में मतदान किया।

उल्लेखनिय है

कि कांकेर लोकसभा में 16 लाख 50 हजार 692 मतदाता सांसद चुनने के लिए मतदान

करेंगे, इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 08 लाख 07 हजार 549, महिला

मतदाताओं की संख्या 08 लाख 43 हजार 124 और 19 थर्ड जेंडर मतदाता है।

प्रशासन के अनुसार संवेदनशील 279, अतिसंवेदनशील 54 और शिप्टिंग मतदान

केंद्र की संख्या 20 है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें