मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:00 · नई दिल्ली संस्करण

250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। रोहित ने इस मैच में महज 58 गेंदों में नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। इसी के साथ रोहित एकदिवसीय प्रारूप में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।19वें ओवर में तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की दूसरी गेंद पर फाइन लेग एरिया से छक्का लगाने के साथ ही रोहित ने इस मुकाम को हासिल कर लिया। अब, वह सनथ जयसूर्या (270), क्रिस गेल (331) और शाहिद अफरीदी (351) के बाद वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं।पहले एकदिनी की बात करें तो इस मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिये और पूरी टीम 25.2 ओवरों में 110 रनों पर सिमट गई। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 7.2 ओवरों में 3 मेडन के साथ 19 रन देकर 6 विकेट लिये, बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने तीन और प्रसिद्द कृष्णा ने 1 विकेट लिया। इंग्लैंड के शीर्ष छह में से चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। जवाब में, रोहित शर्मा (नाबाद 76) और शिखर धवन (नाबाद 31) की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें