मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के नालाझार के जंगल में मुठभेड़, एक ग्रामीण घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के नालाझार के जंगल में मुठभेड़, एक ग्रामीण घायल

कोंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले के थाना केशकाल के नालाझार के जंगल में देर रात हुई मुठभेड़ में एक ग्रामीण घायल हो गया

जबकि नक्सली जंगल के पेडों की ओट के सहारे फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने तलाशी में कुछ हथियार और नक्सली साहित्य आदि सामान बरामद किया है।कोंड़ागांव एसपी ने इसकी पुष्टि की है।

कोंड़ागांव जिले के थाना केशकाल के नालाझार के जंगल में नक्सलियों की सूचना पर काेंड़ागांव एसपी ने नक्सल विरोधी आपरेशन प्लान तैयार कर उनकी गिरफ्तारी के लिए बस्तर फाइटर्स एवं डीआरजी की संयुक्त टीम रवाना की थी। रात्रि लगभग 11 बजे ग्राम नालाझार के जंगल में पूर्व से घात लगाये 10-12 अज्ञात सशस्त्र नक्सलियों के अंधाधुंध फायरिंग करने पर बस्तर फाइटर्स-डीआरजी की संयुक्त टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। नक्सली अपने ऊपर जवानाें के भारी पड़ता देखकर घने जंगल में पेड़ों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।

घटनास्थल का सघन सर्चिग करने पर मौके से 2 नग भरमार बंदूक, वर्दी, नक्सली साहित्य, दवाईया बरामद की गई है। इस घटना में एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिलने पर तत्काल गश्त सर्चिग पार्टी ने बेहतर उपचार के लिए घायल ग्रामीण काे अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी हालात स्थिर है। कोंड़ागांव एसपी वाई अक्षय कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें