मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

बीजापुर में मुठभेड़ : 16 लाख के दो इनामी माओवादी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीजापुर में मुठभेड़ : 16 लाख के दो इनामी माओवादी ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में दो ईनामी माओवादी मारे गए, जिन पर कुल 16 लाख रुपए का इनाम था। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बीजापुर की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

बीजापुर डीआरजी टीम के अभियान के दौरान सुबह रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी में हथियार, विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित नक्सल संगठन के अन्य सामान भी बरामद किए गए। इसमें एक .303 राइफल, 12 बोर बंदूक, बैटरी, कार्डेक्स वायर और स्केनर सेट जैसे सामान भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, माओवादी हिड़मा पोड़ियाम पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दूसरा माओवादी मुन्ना मड़कम, जिसकी उम्र 25 साल है, वह माओवादी संगठन का प्लाटून सदस्य है।

उस पर भी 8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

उधर, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को रायपुर के नारायण अस्पताल पहुंचकर दंतेवाड़ा जिले में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल दो सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन के जवान मुकेश आलम ड्यूटी पर थे, तभी एक प्रेशर आईईडी विस्फोट हुआ। उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई। घाव से सभी बाहरी कण सफलतापूर्वक निकाल दिए गए हैं।

ऑपरेशन सफल रहा और अब वह खतरे से बाहर हैं। उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। साथ ही, उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर को चेहरे व आंख में छर्रों की चोट लगी है, जिन्हें आगे इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेजा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें