मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक दो माओवादी ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक दो माओवादी ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आने वाले घने जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस कार्रवाई में अब तकदो माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है। उनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

दरअसल, बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित जंगल और पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। नेशनल पार्क एरिया कमेटी से जुड़े कुख्यात माओवादी कैडर, जिनमें डीवीसीएम दिलीप बेड़जा भी शामिल है, इस इलाके में सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार सुबह सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इलाके की भौगोलिक स्थिति बेहद कठिन है।

चारों ओर घना जंगल, ऊंची-नीची पहाड़ियां और सीमित रास्ते होने के बावजूद जवान पूरी सतर्कता और साहस के साथ ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक की कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से दो पुरुष माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। इनके पास से एके-47 जैसे ग्रेडेड हथियार भी मिले हैं, जो इस बात का संकेत है कि माओवादी पूरी तैयारी के साथ मौजूद थे।

मारे गए माओवादियों में से एक की पहचान नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात माओवादी कैडर डीवीसीएम दिलीप बेड़जा के रूप में की जा रही है। दूसरे माओवादी कैडर की पहचान अभी की जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन को लेकर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने जवानों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और तमाम चुनौतियों के बावजूद डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के जवान बेहद साहस और प्रतिबद्धता के साथ माओवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं। सुरक्षा बलों का उद्देश्य इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करना और माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगाना है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ऑपरेशन के पूरा होने के बाद इस कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से साझा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें