मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा रेलवे स्टेशन पर पेंटिंग के दौरान ओएचई लाइन की चपेट में आए कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा रेलवे स्टेशन पर पेंटिंग के दौरान ओएचई लाइन की चपेट में आए कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा रेलवे स्टेशन में प्लैटफॉर्म नंबर-1 के गेवरा छोर पर ओएचई लाइन की चपेट में आकर झुलसे निजी कर्मचारी श्याम चौहान की इलाज के दौरान आज शनिवार को मौत हो गई। 24 नवंबर को हुए इस हादसे के बाद घायल को बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर बिलासपुर में भर्ती कराया गया था, जहां करीब पांच दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर एआरटी में रूफ पेंटिंग कार्य के लिए ओएचई ब्लॉक लिया गया था। दोपहर बाद 4 बजकर 10 मिनट पर कैंसल मेमो जारी होने के बाद 4 बजकर 20 मिनट पर ओएचई लाइन को पुनः चार्ज कर दिया गया। इसके मात्र 2 मिनट बाद यानी 4.22 बजे श्याम चौहान विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।हादसे के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया। डॉक्टर्स के अनुसार श्याम के शरीर का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। लगातार उपचार के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।श्याम चौहान कोरबा रेलवे कॉलोनी रनिंग रूम के पीछे रहता था। घटना के बाद रेलवे और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें