मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

शहरी इलाकों में की जाएगी नियोजित शिक्षकों की पोस्टिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शहरी इलाकों में की जाएगी नियोजित शिक्षकों की पोस्टिंग

-26 फरवरी से होगी परीक्षा

पटना । बिहार के नियोजित शिक्षकों की पोस्टिंग शहरी इलाकों में की जाएगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक ने स्पष्ट कर दिया है कि सक्षमता परीक्षा पास करने बाद नियोजित शिक्षकों को शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में तैनाती की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखा गया है।पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सक्षमता परीक्षा में जो शिक्षक पास होंगे, उनका मेरिट लिस्ट के आधार पर शहरी क्षेत्र में ही पोस्टिंग दी जाएगी। जिला कलेक्टर से स्कूलों में शिक्षकों की कमी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। हर हाल में 29 फरवरी तक डेटा शिक्षा विभाग को भेजनी है। बता दें, बिहार के सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए ली जाने वाली साक्षमता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी से जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। शिक्षक अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पांच से 16 फरवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, बिहार बोर्ड इस परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में करेगा जो की 26 फरवरी से 13 मार्च तक होगा। रिजल्ट भी मार्च के महीने में जारी कर दिया जाएगा।26 फरवरी से होने वाली सक्षमता परीक्षा में अब अलग-अलग कक्षाओं के लिए सात श्रेणी में कुल 59 विषयों की परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। इनमें पहली से पांचवीं में एक विषय की परीक्षा होगी। छठी से आठवीं में आठ विषयों की परीक्षा होगी। इसके अलावा माध्यमिक (नवमीं से दशवीं)में 19 विषयों और उच्च माध्यमिक (11वीं से 12वीं) में 31 विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें