मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

त्रिची एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
त्रिची एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

- विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में आयी थी खराबी- करीब तीन घंटे हवा में चक्कर काटता रहा विमानत्रिची (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक विमान की आज शाम इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह विमान शारजाह जा रहा था। इस विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आने के बाद विमान करीब तीन घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा। इस दौरान इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई। हालांकि, पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग करा दी। इसके बाद विमान से सभी 140 यात्री सुरक्षित बाहर बाहर निकले।शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया के विमान में लैंडिंग गियर में समस्या आ गई। विमान को वापस त्रिची एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे बाद पायलट की सूझबूझ से विमान सुरक्षित लैंड हुआ।त्रिची एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने एयर इंडिया के विमान में हाइड्रोलिक फेल्योर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विमान शारजाह जा रहा था। विमान में 140 यात्री सवार थे। विमान की रात 8 बजकर 14 मिनट पर लैंडिंग हुई। इससे पहले विमान के ईंधन को कम किया गया। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान के पायलट ने बेहद सूझबूझ से काम लिया।एयर इंडिया के इस विमान ने शाम करीब पांच बजे त्रिची एयरपोर्ट से शारजाह के लिए उड़ान भरी थी। विमान के हाइड्रोलिक में खराबी आने के बाद विमान आबादी के ऊपर करीब तीन घंटे चक्कर काटता रहा। अच्छी बात यह रही कि विमान में तकनीकी खराबी के बाद भी सुरक्षित लैंडिंग हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें