मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए एलीस पेरी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेलबर्न। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए हरफनमौला खिलाड़ी एलीस पेरी की 18 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम में वापसी हुई है। हालांकि मैचों से पहले उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा। पेरी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस साल की शुरूआत में टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में हिस्सा लेने से चूक गईं थीं। ऑस्ट्रेलियाई कैपिटल टेरिटरी और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलने वाली मैटलन ब्राउन टीम में नया चेहरा होंगी। टीम में बेलिंडा वाकरवा को भी शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज तायला व्लामिनेक को पैर की चोट के कारण घरेलू सीरीज से बाहर कर दिया गया है। दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने 2019 एकदिवसीय श्रृंखला में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया था।

ऑस्ट्रेलिया टीम इस प्रकार है:

मेग लैनिंग (कप्तान), राचेल हेन्स (उपकप्तान), मैटलन ब्राउन, एरिन बर्न्स, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, डेलिसा किमगिसन, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, मौली स्ट्रानो, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम और बेलिंडा वकरेवा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें