मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा ब्रेक : बालको रेंज में हाथी का कहर, घर में घुसकर ग्रामीण को कुचला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा ब्रेक : बालको रेंज में हाथी का कहर, घर में घुसकर ग्रामीण को कुचला

कोरबा। कोरबा वनमंडल अंतर्गत हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह 5 बजे हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंदा सिंह मंझवार 45 वर्ष के रूप में हुई है, जो ग्राम गौर बोरा, ग्राम पंचायत अजगर बहार, वन परिक्षेत्र बालको का निवासी था।प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंदा सिंह अपने घर में सो रहा था, तभी जंगल से भटककर आए एक हाथी ने अचानक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने सो रहे महेंदा सिंह को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले कटघोरा वनमंडल में भी बीते दो दिनों के भीतर हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि जिले में मानव–हाथी संघर्ष गंभीर रूप ले चुका है। ग्रामीणों में भय का माहौल है और वन विभाग के सामने हाथियों की आवाजाही रोकने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें