मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मालगाड़ी की चपेट में आए हाथी की मौत, बचाने के प्रयास रहे नाकाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मालगाड़ी की चपेट में आए हाथी की मौत, बचाने के प्रयास रहे नाकाम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत चारमार गांव के समीप मालगाड़ी की चपेट में आए एक जंगली हाथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसके एक पैर में गहरी चोट आई थी। वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम द्वारा उसे बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन आखिरकार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही उप वन मंडलाधिकारी आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने हाथी के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम को बुलाया। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई ,लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बावजूद मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कि यह घटना साेमवार रात करीब 10 बजे की है। जहां चारमार गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया । टक्कर इतनी भीषण थी कि हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके एक पैर में गंभीर चोट आई थी और शरीर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। वन विभाग ने तत्काल राहत और उपचार कार्य शुरू कराया तथा घायल हाथी की निगरानी के लिए विशेषज्ञों को तैनात किया गया।घायल हाथी के इलाज के लिए चार पशु चिकित्सकों और वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मौके पर मौजूद रही। हाथी की हालत को देखते हुए लगातार उपचार और निगरानी की जा रही थी। वन विभाग के अधिकारियों ने उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और उपचार के दाैरान उसकी माैत हाे गई।वन विभाग के अनुसार घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल भी आसपास मौजूद था। इसे देखते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। ग्रामीणों को हाथियों के झुंड से दूर रहने और घटनास्थल के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई थी।वन विभाग ने जताया दुखवन विभाग के अधिकारियों ने हाथी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उसे बचाने के लिए पूरी कोशिश की गई थी, लेकिन चोटें बेहद गंभीर थी जहां उपचार के दाैरान माैत हाे गई । फिलहाल नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के कारणों की भी जांच की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें