मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथी के हमले से एक महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथी के हमले से एक महिला की मौत

Chattisgarh।कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ग्राम बिंझरा में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मीना बाई (36 वर्ष), पति रामकुमार धोबी, के रूप में हुई है। बताया गया कि मीना बाई बुधवार सुबह अपने घर से बाड़ी की ओर जा रही थी, इसी दौरान जंगल की ओर से आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की पुष्टि वन विभाग के अधिकारी निशांत कुमार ने की है। उन्होंने आज जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में हाथी के हमले की यह लगातार दूसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इससे पहले पाली क्षेत्र में पिछले चार दिनों से डेरा जमाए हुए एक लोनर हाथी ने मंगलवार रात ग्राम लीमपानी में फुलसुंदरी (50 वर्ष), पति टिकैत राम, को मार डाला था।लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार हाथी घरों, खेतों और फसलों को भी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ाने और हाथियों को आबादी से दूर रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें