मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

भैरमगढ़ में आधी रात बदले माैसम से बिजली आपूर्ति हुई बाधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भैरमगढ़ में आधी रात बदले माैसम से बिजली आपूर्ति हुई बाधित

बीजापुर : जिले के भैरमगढ़ में बीती रात करीब 1:30 बजे बदले माैसम से भैरमगढ़ क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण कई मकानों की छप्पर क्षतिग्रस्त हो गईं तथा बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ के पुसनार में स्थित अमचो ढाबा की छत तेज हवा के कारण पूरी तरह उड़ गई। वहीं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के बंगले के सामने बिजली का खंभा टूटकर गिर गया।

अचानक आए इस आंधी-तूफान से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ है तथा जनजीवन प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें