मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में हर्ष विहार के 36 घरों में 6 साल बाद आई बिजली, परिवार के लोगों से मिलीं मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में हर्ष विहार के 36 घरों में 6 साल बाद आई बिजली, परिवार के लोगों से मिलीं मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को हर्ष विहार के उन 36 परिवारों से मुलाकात की, जो लंबे समय से बिजली के कनेक्शन का इंतजार कर रहे थे। सीएम रेखा गुप्ता ने बिजली विभाग को निर्देश जारी कर तत्काल बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुल सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हर्ष विहार ए-3 के इन 36 परिवारों ने बिजली कनेक्शन के लिए वर्षों तक इंतजार किया है, और आज उनके चेहरों पर दिख रहा सुकून इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील प्रयास लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज परिवारों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि हमारी सरकार दिल्ली की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। जन सुनवाई के दौरान जब उन्होंने मेरे समक्ष यह विषय रखा कि 2018 से वो बिजली कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए। मिशन मोड में ट्रांसफॉर्मर लगाकर नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी उपस्थित रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बताया कि आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से संवाद कर उनकी समस्याओं, खेती से जुड़े विषयों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को किसान हित से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने किसान प्रतिनिधियों ने दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद दोबारा शुरू करने, खेतों में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने और किसान हित में लिए जा रहे विभिन्न निर्णयों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार किसान कल्याण, कृषि सशक्तिकरण और गांवों के समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें